सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में नहीं मिले डॉक्‍टर, तोड़फोड़

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जामताड़ा : बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये। घायलों में एक को गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद घायलों को लेकर आसपास के लोग बगरूडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां न तो डॉक्‍टर मिले और न ही एंबुलेंस। घायल को बेड भी नहीं मिला। करीब 2 घंटे तक युवक जमीन पर दर्द से कराहता रहा। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और सड़क पर उतर हंगामा करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने बगरूडीह स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में तोड़फोड़ भी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न तो डॉक्‍टर रहते हैं, न ही एंबुलेंस रहता है। बिना डॉक्‍टर के ही सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र चल रहा है।

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाकर इलाज कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। दुर्घटना लहरजोरी कर्माटांड़ मुख्‍य मार्ग में ईदगाह मोड़ के पास घटी। सुभाष मंडल एवं ताले मुर्मू को हल्की चोटें आई। वहीं बलराम मंडल के सिर में गंभीर चोट लगी है।

Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो

Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो

Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल

Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…

Read more:अपनी पत्‍नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...