Ranchi : रातों-रात झारखंड के तीन युवा खिलाड़ी करोड़पति बन गये। तीनों में सबसे ज्यादा बोली बोकारो के कुमार कुशाग्र पर लगाई गई। IPL में कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है। करीब 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र इस साल देवघर ट्रॉफी में चमका था। IPL में वह अपना जलवा दिखायेगा। ऑक्शन में कुमार कुशाग्र को बेस प्राइस से कहीं ज्यादा रकम देकर खरीदा गया है। इसका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। इसपर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स ने लगाई थी। आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में उसे खरीद लिया। इसी तरह रांची के बायें हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.2 करोड़ में खरीदा। गुमला के रोबिन मिंज को 3.6 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर 2004 को जन्मे कुमार कुशाग्र ने अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया था। कुशाग्र के पिता शशिकांत ऑफिसर हैं, वहीं मां पुष्पा देवी गृहिणी है। कुशाग्र दस साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। साल 2014-2015 से बोकारो जिला अंडर 14 टीम की ओर से खेलना शुरू किया।
इसे भी पढ़ें : चीन में भूकंप से तबाही, कईयो की गई जान… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारी जय सिंघानिया के ठिकानों पर IT की रेड
इसे भी पढ़ें : सबसे ठंडा गढ़वा, मौसम वैज्ञानिक से जानें अपने जिले का हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी यह कंपनी… जानें
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से टपा देते थे बाइक, रांची पुलिस ने क्या किया हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें












