spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के संगठित आपराधिक गिरोह के लिये हथियार जुटाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में था और उसके पास से अवैध हथियार व 33 जिंदा गोलियां बरामद किये गये हैं। धनबाद के रूरल SP को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने परिचित के घर में अवैध हथियार और गोलियां जमा कर रहा है। आशंका थी कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक घटना में किया जा सकता है। सूचना मिलते ही रूरल SP एस. मोहम्मद याकूब ने आगे का टास्कर चिरकुंडा पुलिस को दिया।

छापेमारी में मिला हथियारों का जखीरा

पुलिस जब बताये गये ठिकाने पर पहुंची तो वहां से मो. रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्टल मैगजीन सहित, एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन सहित, 33 जिंदा गोलियां एवं एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये। मोबाइल फोन में हथियारों की खरीद-बिक्री और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी बातचीत के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गिरफ्तार मो. रिजवान सिद्दीकी निरसा थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर का रहनेवाला है। पुलिस का दावा है कि वह लंबे समय से प्रिंस खान गिरोह के लिए हथियार उपलब्ध कराने का काम कर रहा था और गिरोह की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

इसे भी पढ़ें : रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

इसे भी पढ़ें : इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

इसे भी पढ़ें : विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...