Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बने वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच जर्बदस्त उत्साह है। भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले उनकी संभावित डेब्यू को लेकर चर्चा है, वहीं दूसरी ओर उनके ड्रेसिंग रूम को लेकर भी दिलचस्प खबर सामने आई है। भारतीय पुरुष सीनियर टीम इन दिनों यूनाइटेड किंगडम दौरे पर है। दौरे की शुरुआत बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की हाई-प्रोफाइल टी20 सीरीज खेली जायेगी। इस दौरे की खास बात यह भी है कि पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी।
डेब्यू मिला तो टूट जायेगा सचिन का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को यदि इस दौरे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलता है, तो वे भारत के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जायेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 में 16 वर्ष और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।
लेकिन ड्रेसिंग रूम क्यों होगा अलग?
दौरे से पहले एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने क्रिकेट प्रशंसकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कपड़े बदलने के लिये अलग चेंजिंग रूम की सुविधा दी जा सकती है। सुनने में भले यह असामान्य लगे, लेकिन इसके पीछे सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियम हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के दिशा-निर्देशों के अनुसार 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिये अलग चेंजिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यानी वैभव मैच, अभ्यास सत्र, टीम मीटिंग और रणनीति बैठकों में पूरी तरह टीम के साथ रहेंगे, लेकिन कपड़े बदलने के समय उन्हें अलग सुविधा का उपयोग करना होगा। यह नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
नियम सिर्फ चेंजिंग एरिया तक
क्रिकेट प्रेमियों के लिये राहत की बात यह है कि वैभव को टीम से अलग नहीं रखा जायेगा। वे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मैच के दौरान मौजूद रहेंगे, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ रणनीति बैठकों में भाग लेंगे तथा पूरी टीम गतिविधियों का हिस्सा बने रहेंगे। नियम केवल चेंजिंग रूम के उपयोग तक सीमित रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इस दौरे के दौरान उनके साथ रह सकते हैं, ताकि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय माहौल में उन्हें भावनात्मक सहयोग मिलता रहे।
IPL में नहीं थी ऐसी कोई पाबंदी
दिलचस्प बात यह है कि भारतीय घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में इस तरह के नियम लागू नहीं होते। राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने पिछले सीजनों में वैभव सूर्यवंशी ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ सामान्य रूप से ड्रेसिंग रूम साझा किया था। इसलिये विदेशी दौरे पर यह व्यवस्था उनके लिये एक नया अनुभव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…
इसे भी पढ़ें : रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’












