spot_img
spot_img
spot_img

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के मकसद से गुरुवार को शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सड़कों पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और RAF की मौजूदगी ने साफ संदेश दिया कि राजधानी में अमन-चैन बनाये रखने के लिये प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

फिरायालाल चौक से निकला सुरक्षा का कारवां

रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर निकाले गये फ्लैग मार्च की शुरुआत फिरायालाल चौक से हुई। यह मार्च सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और कोतवाली क्षेत्र से गुजरते हुये विभिन्न संवेदनशील इलाकों तक पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों के बीच सुरक्षा और विश्वास का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च में रांची के सिटी SP, रूरल SP एवं ट्रैफिक SP, SDO, कोतवाली ASP, एवं सीनियर सिटी DSP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने बाइक दस्ते के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर और बरियातू थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

संवेदनशील इलाकों की हुई बारीकी से समीक्षा

मुहर्रम के जुलूस मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिये तैयार रहने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जुलूस रूट, भीड़ प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र पर विशेष जोर दिया गया। फ्लैग मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक कंपनी भी शामिल रही। जवानों की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और RAF की इस पहल का स्वागत किया और इसे त्योहार के दौरान शांति बनाये रखने की सकारात्मक कोशिश बताया।

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

इसे भी पढ़ें : इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

इसे भी पढ़ें : विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

इसे भी पढ़ें : रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...