spot_img
spot_img

पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो की सुबह गुरुवार को एक ऐसे मंजर के साथ हुई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। राधानगर पंचायत के पास लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर पड़े इन शवों को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही GRP और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक युवक की पहचान गोमिया के मडवाडीह टीकाहारा बरकीपुनु गांव निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है। दूसरे युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जा रहा है, जबकि तीसरे की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। पुलिस को मौके से एक मोटरसाइकिल भी मिली है। शुरुआती आशंका है कि तीनों युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, लेकिन यह हादसा था, आत्महत्या या कुछ और… इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुये फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पूरे इलाके की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : विधायक के ड्राइवर का म’र्डर, फूटा आक्रोश…

इसे भी पढ़ें : 5300 साल पुरानी ममी में आज भी ‘जिंदा’ हैं सूक्ष्म जीव! वैज्ञानिकों की खोज ने दुनिया को चौंकाया…

इसे भी पढ़ें : बाल हो रहे हैं तेजी से पतले, ये 5 जुगाड़ फिर से भर देंगे जान, जानें…

इसे भी पढ़ें : 15 मिनट में पार होगा वह रास्ता जो कभी छह महीने तक बंद रहता था…

इसे भी पढ़ें : बन रहा मौसम का नया खेल, ‘कोल्ड ब्लब’ ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...