spot_img
spot_img

नहीं रहें मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे निहलानी ने गुरुवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट में किया जायेगा।

पहलाज निहलानी सिर्फ एक निर्माता नहीं, बल्कि बॉलीवुड के उस दौर के गवाह थे, जब व्यावसायिक फिल्मों का जादू चरम पर था। ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1986 में आई फिल्म ‘इल्जाम’ से उन्होंने अभिनेता गोविंदा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म न सिर्फ गोविंदा के करियर की शुरुआत बनी, बल्कि हिंदी सिनेमा को एक नया सितारा भी मिला। 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष रहते हुये निहलानी कई विवादों और चर्चाओं के केंद्र में रहे। उनके फैसलों ने फिल्म प्रमाणन और सेंसरशिप को लेकर देशभर में बहस छेड़ी थी। आज उनके जाने के साथ बॉलीवुड का एक ऐसा अध्याय बंद हो गया, जिसने पर्दे के पीछे रहकर कई कहानियों को बड़े पर्दे तक पहुंचाया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

इसे भी पढ़ें : पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…

इसे भी पढ़ें : विधायक के ड्राइवर का म’र्डर, फूटा आक्रोश…

इसे भी पढ़ें : 5300 साल पुरानी ममी में आज भी ‘जिंदा’ हैं सूक्ष्म जीव! वैज्ञानिकों की खोज ने दुनिया को चौंकाया…

इसे भी पढ़ें : बाल हो रहे हैं तेजी से पतले, ये 5 जुगाड़ फिर से भर देंगे जान, जानें…

इसे भी पढ़ें : 15 मिनट में पार होगा वह रास्ता जो कभी छह महीने तक बंद रहता था…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...