Koderma : कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद गुरुवार को जनाक्रोश सड़क पर उतर आया। गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना के सामने मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों की मांग साफ थी कि हत्या के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई।
माहौल बिगड़ता देख SDO निर्मल सोरेन, DSP अरविंद कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और हरसंभव मदद का भरोसा दिया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाये हैं। उनका आरोप है कि पहले की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो राजकुमार की जान बच सकती थी।
इसे भी पढ़ें : 5300 साल पुरानी ममी में आज भी ‘जिंदा’ हैं सूक्ष्म जीव! वैज्ञानिकों की खोज ने दुनिया को चौंकाया…
इसे भी पढ़ें : बाल हो रहे हैं तेजी से पतले, ये 5 जुगाड़ फिर से भर देंगे जान, जानें…
इसे भी पढ़ें : 15 मिनट में पार होगा वह रास्ता जो कभी छह महीने तक बंद रहता था…
इसे भी पढ़ें : बन रहा मौसम का नया खेल, ‘कोल्ड ब्लब’ ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता…
इसे भी पढ़ें : सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपका पूरा दिन…






