Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गये हैं। वनडे क्रिकेट में 14,797 रन बनाने वाले कोहली की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। हालांकि BCCI ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही कोहली की चोट और उनके रिप्लेसमेंट को लेकर फैसला सामने आ सकता है। ऐसे में तीन खिलाड़ी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
1. यशस्वी जायसवाल
युवा स्टार यशस्वी जायसवाल इस दौड़ में सबसे आगे नजर आते हैं। हाल ही में वनडे स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी वनडे में शानदार 116 रन बनाये थे। IPL 2026 में भी उन्होंने 427 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की।
2. साई सुदर्शन
बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम भी चर्चा में है। भारत के लिए खेले गये शुरुआती वनडे मुकाबलों में उन्होंने प्रभावित किया था। IPL 2026 में 722 रन बनाकर वह टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे। उनकी शानदार फॉर्म चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकती है।
3. देवदत्त पडिक्कल
कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी मजबूत विकल्प हैं। विजय हजारे ट्रॉफी और IPL 2026 दोनों में उन्होंने लगातार रन बनाये। RCB के लिए 464 रन की पारी ने उनकी दावेदारी और मजबूत कर दी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का खेल, बारिश-आंधी के बीच बढ़ेगी गर्मी
इसे भी पढ़ें : नहीं रहें मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…
इसे भी पढ़ें : विधायक के ड्राइवर का म’र्डर, फूटा आक्रोश…
इसे भी पढ़ें : 5300 साल पुरानी ममी में आज भी ‘जिंदा’ हैं सूक्ष्म जीव! वैज्ञानिकों की खोज ने दुनिया को चौंकाया…






