spot_img
spot_img

झारखंड में बदलेगा मौसम का खेल, बारिश-आंधी के बीच बढ़ेगी गर्मी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी बादलों की दस्तक, तो कभी चिलचिलाती धूप। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से 7 जून तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवायें चलने की संभावना है। राजधानी रांची समेत मध्य और दक्षिणी झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम करवट बदलता रहेगा। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

दिलचस्प बात यह है कि बारिश के बीच रांची का तापमान भी चढ़ेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे उमस और गर्मी का एहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं किसानों को भी मौसम को देखते हुये खेती-किसानी की योजना बनाने को कहा गया है।

बीते 24 घंटे में हजारीबाग में सबसे अधिक 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं डालटनगंज 40 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि लातेहार और नामकुम सबसे ठंडे रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 और 9 जून को आसमान साफ रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहें मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…

इसे भी पढ़ें : विधायक के ड्राइवर का म’र्डर, फूटा आक्रोश…

इसे भी पढ़ें : 5300 साल पुरानी ममी में आज भी ‘जिंदा’ हैं सूक्ष्म जीव! वैज्ञानिकों की खोज ने दुनिया को चौंकाया…

इसे भी पढ़ें : बाल हो रहे हैं तेजी से पतले, ये 5 जुगाड़ फिर से भर देंगे जान, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...