spot_img

जिसके-तिसके घरों और कार पर फा*यरिंग करने वाले धरा गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh,Chouparan(Krishna Paswan) : जिसके-तिसके घरों के बाहर या कार पर गोलियां चला खौफ पैदा करने वाले विश्वजीत कुंडू और हशीन सरदार को हजारीबाग पुलिस ने धर दबोचा। फायरिंग करने के बाद संबंधित शख्स के आंगन में सरकार गिरोह का पर्चा छोड़ जाता था, वहीं दोबारा फोन कर उन्हें डराया-हड़काया जाता था। दोनों को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से अरेस्ट किया गया। गिरफ्तार हशीन सरदार और विश्वजीत कुंडू दत्तापुरक थाना क्षेत्र के मुराली बामनगाछी का रहनेवाला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 1 जुलाई को अज्ञात अपराधियों द्वारा विकास यादव के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। दूसरे दिन विकास यादव को फोन कर बताया गया कि यह काम सरदार गिरोह का है। जैसा बोला जाता है, सुन लो, वर्ना मारे जाओगे। विकास यादव का घर चौपारण थाना क्षेत्र के डोमाडाडी नावाडीह गांव में है। इस संबंध में 2 जुलाई को चौपारण थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस वारदात के बाद 20 जुलाई को चौपारण के महारजगंज चौक के पास डॉ तौफिक के घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाई गई। वहां सरकार गिरोह के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा गया। डॉ तौफिक को फोन कर घटना की जिम्मेवारी सरकार गिरोह द्वारा लिये जाने की बात बताई गई। इस संबंध में चौपारण थाने में 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। इन वारदातों को हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने काफी गंभीरता से लिया। जहां-तहां फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले को खोज निकालने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से बदमाशों तक पहुंच गई। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें :रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाले के सिर में दा*ग दी पांच गो*लियां… जानें

इसे भी पढ़ें :Kawasaki की दो नई बाइक लॉन्च… जानें कीमत

इसे भी पढ़ें :दंडित होंगे बेईमान इंजीनियर, CM के आदेश पर 37 शॉट लिस्ट… जानें

इसे भी पढ़ें :Post Office का ऐलान, महज 25 रुपये में मिलेगी ये चीज…

इसे भी पढ़ें :थाने के अंदर निकला नाग सांप, फुफकार मारता रहा, फिर क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...