Kohramlive : Kawasaki ने दो नई बाइक लॉन्च की है। भारतीय बाजार में 2024 Z H2 और Z H2 SE आउटगोइंग वर्जन के जैसे ही दिखते हैं। Z H2 अपनी आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसमें सामने स्पोर्टी हेडलैंप के साथ एक खुला ट्रेलिस फ्रेम और स्प्लिट सीट के साथ एक पतला टेल सेक्शन है। बाइक्स 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती हैं। 2024 Kawasaki Z H2 बाइक की कीमत 23.48 लाख रुपये तय की गई है, वहीं 2024 Kawasaki Z H2 SE वैरिएंट की कीमत 27.76 लाख रुपये रखी गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं।

इंजन और सस्पेंशन
Z H2 और Z H2 SE को पावर देने वाला 998cc का सुपरचार्ज्ड इनलाइन-4 इंजन हैं, वहीं 11,000 RPM पर 197.2 BHP का पावर और 8,500 RPM पर 137 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक्स के फ्रंट में USD फॉर्क और रियर में मोनो-शॉक से लैस हैं। Z H2 SE वर्जन में शोवा स्काईहुक टेक्नोलॉजी मिलती है। Z H2 एबोनी पेंट कलर स्कीम के साथ सिंगल मेटैलिक कार्बन ग्रे में उपलब्ध है। वहीं Z H2 SE में एबोनी रंग के साथ मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे मिलता है।

इसे भी पढ़ें :36वें शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद निर्मल महतो, क्या बोल गये सीएम… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में टीचरों के लिए 26 हजार पदों पर निकली वैकेंसी… आवेदन शुरू
इसे भी पढ़ें :झारखंड की परंपरा, संघर्ष और इतिहास को जानने का मौका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव”, बनेगा ऐतिहासिक गवाह… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :डॉक्टरों के लिये बेहतरीन मौका, मिलेगी 6 लाख सैलरी, 22 को इंटरव्यू… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें :OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च… खासियत जानें












