Ranchi : राजधानी रांची के एक थाने के अंदर नाग सांप की फुफकार सबको चौंका गया। फन उठाये सांप पुंदाग ओपी के अंदर एक कोने में बैठा हुआ था। हो-हल्ला होने पर भी सांप टस से मस नहीं हुआ। थाने के बाहर भीड़ जुट गई। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें होने लगी। कुछ लोगों के मुख से यह भी निकला कि इस सांप को मार दिया जाये, वहीं कुछ पुलिसवाले बोले यह सही नहीं होगा। मौके पर मौजूद थानेदार विवेक कुमार ने बहादुरी दिखाई और बड़ी सावधानी से नाग सांप को पकड़ उसे एक बोतल में बंद कर दिया। पकड़े गये सांप को वन विभाग की टीम के हवाले कर जंगल में छोड़ देने को कहा गया।
थाने के बाहर जुटी भीड़ में कुछ ने कहा कि सावन के इस महीने में सांप की पूजा की जाती है, क्योंकि भगवान शिव के गले में यह लिपटा रहता है। इसके बाद कोबरा को पकड़ कर उसे एक बोतल में बंद कर दिया गया। सांप बोतल के अंदर भी फन उठाये फुफकार मारता रहा।
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्रा उठा धनबाद, किसका उछला नाम… जानें
इसे भी पढ़ें :36वें शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद निर्मल महतो, क्या बोल गये सीएम… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में टीचरों के लिए 26 हजार पदों पर निकली वैकेंसी… आवेदन शुरू
इसे भी पढ़ें :झारखंड की परंपरा, संघर्ष और इतिहास को जानने का मौका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव”, बनेगा ऐतिहासिक गवाह… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :डॉक्टरों के लिये बेहतरीन मौका, मिलेगी 6 लाख सैलरी, 22 को इंटरव्यू… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें :OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च… खासियत जानें
इसे भी पढ़ें :SSC CHSL 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले तीन दिनों तक…












