Bihar : रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाले मुन्ना दुबे को आज सरेराह गोलियों से भून दिया गया। अलग-अलग दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मुन्ना को घेर कर बीच रोड में रोक लिया और फिर उसके सिर में ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दी। वह मौके पर ही मारा गया। मुन्ना के बाइक पर पीछे बैठा बिट्टू गिर गया, उसे पांव में चोट लगी है। लगभग 44 साल के मुन्ना दुबे मोतीहारी के मननपुर गांव में रहता था। वह केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में निजी तौर पर फाइल निष्पादन का काम करता था। मुन्ना दुबे की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। आशंका है कि किसी जमीन के लफड़े में उसकी जान ले ली गई। वैसे पुलिस कई बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। SDPO सतेंद्र सिंह की अगुवाई में SIT का गठन किया गया है। मौके पर तुरंत पहुंच गये मोतीहारी के SP कांतेश मिश्रा ने मीडिया से कहा कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है। शुरूआती जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। मौके पर FSL और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। साइंटिफिक तरीके से पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को बहुत जल्द अरेस्ट कर लिया जायेगा।
इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में तहलका मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छह खोखा बरामद किये। वहीं इस वारदात के चश्मदीद से पुलिस ने पूछताछ की है। पूरे घटनाक्रम जानकारी लेने के बाद हरकत में आई पुलिस हत्यारों की खोज में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कर रही है।
इसे भी पढ़ें :36वें शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद निर्मल महतो, क्या बोल गये सीएम… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में टीचरों के लिए 26 हजार पदों पर निकली वैकेंसी… आवेदन शुरू
इसे भी पढ़ें :झारखंड की परंपरा, संघर्ष और इतिहास को जानने का मौका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव”, बनेगा ऐतिहासिक गवाह… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :डॉक्टरों के लिये बेहतरीन मौका, मिलेगी 6 लाख सैलरी, 22 को इंटरव्यू… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें :OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च… खासियत जानें






