Kohramlive : भारत सरकार ने सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अभियान शुरू किया है। डाक विभाग (Post Office) ने अपने वेब पोर्टल www.indiapost.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन बिक्री की भी घोषणा की है। ऑल-इंडिया रेडियो न्यूज के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, इंडिया पोस्ट ऑफिस हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.60 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा। सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। नागरिक विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। इंडिया पोस्ट ऑफिस से ऑफलाइन भी तिरंगा खरीदा जा सकता है। इसके लिए तिरंगा खरीदने के लिए आप नजदीकी डाकघर में जा सकते हैं। आप राष्ट्रीय ध्वज को नजदीकी डाकघर से या ऑनलाइन 25 रुपये की मामूली कीमत पर खरीद सकते हैं।
.@IndiaPostOffice to sell #NationalFlag through its 1.60 lakh post offices to celebrate #HarGharTiranga. The Government is organising Har Ghar Tiranga campaign between 13 to 15 August. The citizens can also purchase the national flag through ePostOffice facility of the…
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 1, 2023
तिरंगा कैसे खरीदें
- पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाए।
- हर घर तिरंगा के लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ‘उत्पाद’ के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय ध्वज’ पर क्लिक करें और कार्ट में जोड़ें।
- ‘अभी खरीदें’ पर क्लिक करें; मोबाइल नंबर दोबारा दर्ज करें; और ओटीपी सत्यापित करें।
- ‘भुगतान के लिए आगे बढ़ें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- भुगतान के वांछित तरीके का उपयोग करके 25 रुपये का भुगतान करें।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले तीन दिनों तक…
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव”, बनेगी ऐतिहासिक गवाह… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : SSC CHSL 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव”, बनेगी ऐतिहासिक गवाह… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस की हरकत से दुखी लोगों ने किया हंगामा, फिर पति का सरेंडर… जानें क्यों












