RANCHI : गरीब ठेले वाले से लूटमार करने वाले तीन बदमाश को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये राहुल कुमार उर्फ गोलू, अनमोल उरांव और गणेश शर्मा ने अपने-अपने गुनाह कबूल कर लिये हैं। तीनों अलग-अलग ठिकानों से पकड़े गये। इन्हें रातू पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार राहुल रांची के मधुकम, अनमोल पंडरा के लक्ष्मी नगर और गणेश रातू के कमड़े का रहनेवाला है।
रांची के रूरल एसपी ने आज मीडिया को बताया कि बीते 10 नवम्बर की दोपहर 12 बजे के करीब सुजीत कुमार अपना ठेला लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गरीब सुजीत को घेर लिया। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर सुजीत से 12 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिये। यह लूटमार रातू थाना क्षेत्र में हुई थी। गरीब सुजीत को लूटने की वारदात को रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम को लुटेरों के बारे में एक क्लू मिला। इसके बाद टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर तीनों बदमाश को धर दबोचा। इनके पास से लूटे गये रकम में से 5 हजार रुपये और दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये। लूट के पैसे से खरीदे गये दो जैकेट भी जब्त कर लिये गये। इस कांड का खुलासा करने में रातू के थानेदार सपन कुमार महथा, सब इंस्पेक्टर चमरा मिंज, अंजन कुमार, पिंटू कुमार एवं उज्जवल कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : यूपी में तहलका मचाने वाला सरगना निकला गिरिडीह का, कैसे धराया… देखें
इसे भी पढ़ें :मजदूर पापा गिरकर मर गये, माथा खराब है बेटे का… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची की डॉ आकांक्षा को भुवनेश्वर में मिला बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें :सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला इस्तांबुल, छह की दर्दनाक मौत…देखें वीडियो












