spot_img
spot_img
spot_img

मजदूर पापा गिरकर मर गये, माथा खराब है बेटे का… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur) : ”क्या बताये सर, दोपहर में कौलेश्वर साहू चाचा का फोन आया। वो बोले, तेरे पापा गिर गये हैं। राज हॉस्पिटल में है, चले आओ। यह सुन मेरी हालत खराब हो गई। जैसे थे उसी हाल में रांची के राज हॉस्पिटल पहुंचे। वहां जाने में हजारीबाग से करीब 2 घंटा लग गया। ना जाने क्यों रास्ते में मन बहुत घबरा रहा था। डॉक्टर के मुख से जैसे ही यह सुने..सॉरी… लगा गश खाकर गिर जायेंगे। मेरा सबकुछ उजड़ गया। मां इसी साल फरवरी में मर गई। अब तो अनाथ हो गये। तीन बहन है, तीनों की शादी हो गई है।” यह कहना है सूरज कुमार दास का।

सूरज के पापा नागेश्वर राम आज बाउंड्री से नीचे गिर गये और काल के गाल में समा गये। वो पेशे से लेबर थे। उनका घर हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा में है। सूरज ने बताया कि उनके पापा बीते 20 सालों से रांची में रहकर मेहनत मजदूरी कर उन्हें पढ़ा लिखा रहे थे, वहीं तीन बहनों की शादी की। वो ठेकेदार कौलेश्वर साहू चाचा के अंडर काम करते थे। उनका कंस्ट्रक्शन वर्क है। ठेकेदार चाचा का घर रांची में सिंह मोड़ के पास है। वहीं उनके पापा रांची के अरगोड़ा बस्ती (क्राउन स्कूल के पास) में रहते थे। सूरज खुद JPSC की तैयारी कर रहा है। सूरज ने बताया कि ठेकेदार चाचा के कहने पर आज उनके पापा पहलवान होटल कडरू के पीछे रहनेवाले रंधीर कुमार के घर में काम करने गये थे। पापा के साथ उनके साथी मजदूर विजय महतो भी थे। काम करने के दरम्यान ही वो बाउंड्री से नीचे गिर गये, ऐसा उसे बताया गया। इस संबंध में अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है। सूरज ने कहा कि इसी साल फरवरी में उनकी मां सखिया देवी उर्फ सत्या की मौत हो गई थी। तीन बहन सेवंति, पूनम और गुलवी की शादी हो चुकी है। सूरज ने कहा कि अब उसका माथा खराब है, दिमाग काम नहीं कर रहा कि अब वो आगे कैसे पढ़ेगा। उसका सपना अफसर बनने का है।

इसे भी पढ़ें :रांची की डॉ आकांक्षा को भुवनेश्वर में मिला बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें :सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’ 

इसे भी पढ़ें :जिसे जीवन साथी बनाना चाहती थी, उसी ने दे दी भयानक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...