Pakur : एक जवान लड़की की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ यह डेड बॉडी पाकुड़ के हिरणपुर के हरणडूबा पहाड़ के पास आज सुबह मिली। लगभग 24 साल के इस लड़की की आंख और पेट में छुरा मारने के जख्मों के निशान मिले हैं। वहीं गला घोंटने के गर्दन में काले धब्बे के दाग भी झलक रहे हैं। पास के एक पेड़ में लड़की का सलवार टंगा मिला। मौके पर लड़की के जूते, पानी का एक बोतल भी मिला है। लड़की के हाथों में मेंहदी रची हुई है। उसके हुलिया और पहनावे से लगता है कि वो किसी मध्यम परिवार की बेटी है। सूत्रों का कहना है कि वो गर्भवती भी है। खबर लिखे जाने तक मारी गई लड़की की पहचान नहीं हो सकी थी। पाकुड़ के एसपी पाकुड़ एसपी हृदीप पी जनार्दनन, SDPO अजीत कुमार विमल से लेकर थानेदार अमर कुमार मिंज तक इस हत्याकांड को सुलझाने में लगे हैं। लड़की की लाश की पहचान कराने के मकसद से आसपास के कई लोगों को बुलाकर उसे दिखाया गया, पर उसे किसी ने नहीं पहचाना। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां से कुछ किलोमीटर दूर रविवार को श्रीरामपुर गांव में मेला लगा था। हो सकता है कि यह लड़की किसी के साथ मेला देख लौट रही होगी। रास्ते में ही उसके साथ यह कांड हो गया।
मौके-ए-वारदात का जायजा लेकर लौटे एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि पहली नजर में लगता है कि इस वारदात को पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। मारी गई लड़की की पहचान होने पर ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। लड़की के साथ गलत होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उसका सलवार खुला एक पेड़ पर टंगा मिला। वैसे पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो मृतिका का DNA टेस्ट भी कराया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’
इसे भी पढ़ें :जिसे जीवन साथी बनाना चाहती थी, उसी ने दे दी भयानक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जवान बेटे की डेड बॉडी से आरती की शादी कराना चाहती है एक दुखी मां, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर में RAF और CRPF को झोंका गया…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन दहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, क्या बोल गये भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, इंसास का चोर CRPF का जवान निकला












