Ranchi : राजधानी रांची में दो साल के बाद एक बार फिर कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी प्रतियोगिता देखने को मिलेगा। कोरोना महामारी के कारण गुजरे दो वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो सका था। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के संयोजक सह रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची में दही हांडी कार्यक्रम कि शुरुआत केवल तीन लोगों ने मिलकर की थी। बेहतरीन सफलता के साथ-साथ लोगो में उत्साह बढ़ने लगा और भीड़ भी। दो महीने पहले इस कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है, ताकि दो महीने बाद पूरे उत्साह के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम हो सके। कार्यक्रम के संरक्षक सांसद संजय सेठ ने कहा कि 20 अगस्त को दही हांडी प्रतियोगिता होगी। पुरुष गोविंदा टोली के लिए 25 फीट ऊचाई और महिला गोविंदा के लिए ऊंचाई 20 फीट रखी गई है। दोनों श्रेणी के विजेताओं को ₹51 हजार रुपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। दो दिन के इस कार्यक्रम में पहले दिन 19 अगस्त को बाल गोपाल प्रतियोगिता होगी। किसी भी टोली में कोई गोविंदा नशा करके आएगा तो उसे प्रतियोगिता से डिबार्ट कर दिया जायेगा। समिति जल्द ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेगी।
इसे भी पढ़ें : Spice Jet के विमान में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इसे भी पढ़ें : बीवी के साथ जमकर जाम छलकाया, फिर उसे ही मार कर रात भर लाश के साथ सोता रहा… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट परिसर में गुंडे की खोल डाली खोपड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची के सेल्स मैनेजर को पलामू में मारी गोली…
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाट बाजार से बाइक चुराने वालों का क्या हुआ… देखें वीडियो








