रांची के सेल्स मैनेजर को पलामू में मारी गोली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Santosh Srivastav) : राजधानी रांची के काफिला मोटर कंपनी कडरू के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा को आज दिन दहाड़े गोली मार दी गई। खून से लथपथ अंजनी को पहले MMCH अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिये उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दरम्यान उसकी सांसो की डोर टूट गई। शनिवार को दिन के सवा तीन बजे के करीब यह दुस्साहसिक वारदात हुई। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिन के उजाले में पलामू के रेड़मा इलाके में घटना को अंजाम दिया। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरजीत कुमार और अन्य पुलिस अफसरों ने पूरी स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक गोली मारने वाले अपराधियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था।

घटना को लेकर जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार रांची के काफिला मोटर कंपनी के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा मेदिनीनगर में मोटर पार्टस के ऑडर लेने और तगादा करने गये थे। वह जैसे ही एक मोटर्स पार्टस की दुकान से बाहर निकले उन्हें अपराधियों ने घेर लिया। पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। अंजनी सिन्हा मूल रूप से पटना के राजेंद्रनगर के रहनेवाले थे। रांची में वे अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस कई बिंदु पर तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : शांति का दीया जला, संवर गया अपना शहर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत 22 एप्स पर लगा बैन, जाने क्यों

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन… जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...