Deoghar : जंगल में जानवर हैं पर खैरियत से हैं, शहर में जान महफूज नहीं। देवघर के चर्चित स्क्रैप कारोबारी चंचल कोठारी अपहरण कांड के संदेही गुनाहगार और कुख्यात अमित सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया। देवघर कोर्ट परिसर में उसके सिर में तीन गोलियां दाग दी गयी। गोलियां बिल्कुल सटाकर मारी गई थी। वह मौके पर ही मारा गया। अमित को प्रोडक्शन वारंट में पटना के बेऊर जेल से पेशी के लिए देवघर कोर्ट लाया गया था। उसकी हिफाजत में ASI राम अवतार के साथ चार अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस अभिरक्षा में ही दिन दहाड़े इस दुस्सहासिक वारदात को अंजाम दिया गया। कुख्यात अमित सिंह को तब गोली मारी गई जब वह पेशी के बाद अधिवक्ता राजीव कुमार देव के केबिन में आकर बैठा था।
कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद सनसनी फैल गई। देवघर में मौजूद दुमका के डीआईजी सुदर्शन मंडल और देवघर के एसपी सुभाष चंद्र जाट सहित कई पुलिस अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि एक बाइक पर सवार दो शूटर देवघर कोर्ट परिसर में पहुंचे। थोड़ी देर बाद दिन के 11 बजे गैंगस्टर अमित सिंह को लाया गया। एक शूटर बाइक स्टार्ट किए खड़ा था, वहीं दूसरे शूटर ने मौका मिलते ही अमित सिंह के भेजे में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर बड़े आराम से वहां से भाग निकले। पुलिस ने घटना स्थल से एक पिस्टल बरामद की है। भागने के क्रम में शूटर हवाई फायरिंग कर रहे थे तभी उसके हाथ से पिस्टल छूटकर गिर गई। वारदात के बाद पूरे कोर्ट परिसर में दहशत कायम हो गई। खौफ़जदा कुछ लोगों ने कहा कि अब अपराधियों में पुलिस का कोई डर भय नहीं रह गया।
यहां याद दिला दे कुछ साल पहले हजारीबाग कोर्ट परिसर में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। वर्षों पहले रांची सिविल कोर्ट परिसर में भी एक दागी युवक की हत्या कर दी गई थी। कोयलांचल के कुख्यात गैंगस्टर भोला पांडे की भी पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई थी। कोर्ट परिसर में हत्या होने के बाद खूब हाय तौबा मचती हैं, पर फिर बात आई गई हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन… जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक






