अगले 5 रोज तक गरज-बरस के साये में ये राज्य

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तर-पश्चिम भारत के आसमान में गरज है, हवाओं में अंधड़ है और धरती पर बारिश की आहट फैली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है, अगले 4 से 5 दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के कई हिस्से तेज हवाओं और गरज-बरस के साये में रहेंगे। हवा की रफ्तार 50–70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 30 मई से 2 जून तक अलर्ट मोड में रहने की जरूरत है। 30 मई को पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी की आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ, जो आमतौर पर दिसंबर से फरवरी के बीच सक्रिय रहते हैं, अब मई के आखिरी पलों में भी धरती पर असर दिखा रहे हैं। यह न केवल मानसून के कदमों को धीमा कर सकता है, बल्कि इस मौसम में असामान्यता का संकेत भी है। IMD ने अपील की है कि किसान, यात्री और आमजन मौसम अपडेट पर नजर रखें। तूफानी हवाओं और बारिश से बचाव के इंतजाम करें। वहीं, बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं से सतर्क रहें।

इसे भी पढ़ें : कल इन राज्यों में फिर बजेंगे सायरन, होगी मॉकड्रिल…

इसे भी पढ़ें : वित्त आयोग के दौरे से पहले CM की अहम बैठक

इसे भी पढ़ें : कहां गया ट्रक, किसके हाथ आया वि’स्फोट?

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तालाब में मिली युवती की खामोश चीख

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : कांके में जमीन कारोबारी रमेश की ह’त्या का सनसनीखेज खुलासा

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...