spot_img

रांची के बड़ा तालाब में मिली युवती की खामोश चीख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सुबह आज एक खामोश सनसनी के साथ शुरू हुई। शहर के बड़ा तालाब से एक युवती का शव बरामद हुआ, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। मृतका की पहचान हो गई है, वो सुखदेव नगर की रहने वाली थी। मंगलवार की शाम किसी बात से नाराज़ होकर घर से निकली थी। शायद मन में कोई उलझन थी, कोई टूटन, जिसे शब्द नहीं मिल पाये। परिवार ने बहुत ढूंढा, मगर जब कुछ पता न चला, तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई। पुलिस भी जागती रही, रातभर खोजबीन करती रही। लेकिन युवती जैसे इस भीड़ में कहीं खो सी गई थी।

मोबाइल की आखिरी लोकेशन बड़ा तालाब के आसपास मिला। पुलिस को भी शक हुआ कि कहीं ये दर्द तालाब की गहराइयों में तो नहीं डूब गया? और फिर, आज सुबह जब सूरज ने अपनी पहली किरणें बिखेरीं, तालाब की चुप लहरों ने एक राज उगल दिया। स्थानीय लोगों ने पानी में एक शव देखा। पुलिस पहुंची, और तालाब ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। बाहर निकली युवती निःशब्द देह, जिसकी कहानी अब पुलिस की फाइलों में दर्ज होगी। शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। क्या ये हादसा था? या कोई न बोला गया फैसला? जवाब अब जांच में छिपा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...