Ranchi : रांची की फिज़ाओं में जब मुंडन की खुशी गूंज रही थी, तब एक घर के भीतर एक दिल दहला देने वाली साजिश ने जन्म लिया और 19 मई की सुबह एक खामोश लाश बनकर सामने आया नाम था रमेश उरांव। रमेश एक जमीन कारोबारी था, मगर उसकी ज़िंदगी की ज़मीन खिसक गई। वहीं से, जहां सबसे ज़्यादा भरोसा था। उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या की साजिश रची। और अब, रांची पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पत्नी तनु लकड़ा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है इस मोहब्बत में लिपटी मौत की कहानी
रमेश और उसका साथी शाहिद अंसारी पहले जमीन के धंधे में साथ काम करते थे। इसी दौरान शाहिद का रमेश के घर आना-जाना बढ़ा और फिर धीरे-धीरे रिश्ता सिर्फ काम तक नहीं रहा। रमेश की पत्नी तनु और शाहिद के बीच मोहब्बत का ऐसा रिश्ता पनपा, जिसमें हदें टूट गईं। घंटों की फोन बातें, मुलाकातें, देह से देह का रिश्ता और फिर एक दिन इश्क़ ने कत्ल का रूप ले लिया। जब रमेश को इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में कलह बढ़ने लगी। तनु पर मारपीट और शक के बादल मंडराने लगे। और फिर एक रात, एक मुंडन, और एक खूनी साजिश…
वो रात, जब विश्वास ने दम तोड़ा
वारदात की रात एक पारिवारिक कार्यक्रम के बहाने सभी लोग सर्वोदय नगर पहुंचे। वहीं से शाहिद, अपने दोस्त सतीश बैठा के जरिये, रमेश की हर गतिविधि पर नज़र रखे हुये था। घर लौटने पर जैसे ही रमेश अपने कमरे में गया, वहीं पहले से मौजूद शाहिद ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे मौत के हवाले कर दिया। पत्नी ने ही शाहिद को घर की चाबी दी थी। और वारदात के वक़्त वो वॉशरूम में चली गई थी। कत्ल के बाद शाहिद हजारीबाग भाग निकला, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी से आखिरकार शाहिद, तनु और सतीश तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके बयान से पर्दा उठा। ये सिर्फ एक हत्या नहीं थी, ये भरोसे का कत्ल था, रिश्तों की लाश थी।
दिनांक-19.05.25 को कांके थाना अन्तर्गत सर्वोदयनगर में रमेश उरांव के घर में घुस कर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रमेश उराँव को चाकु घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसकी ईलाज के दौरान रिम्स में मृत्यु हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस… pic.twitter.com/zTqd32EiHb
— Ranchi Police (@ranchipolice) May 28, 2025














