Kohramlive: बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे अमरजीत पांडेय को घेर लिया गया। उससे सारे रुपये मांगे गये, जब उसने देने से मना कर दिया तो उसे गोली मार दी गई। गोली उसके जांघ में लगी है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास से जुटे लोगों की मदद से जख्मी युवक को सरिया प्राथमिक उपचार केन्द्र भेजा गया। वहां से बेहतर इलाज के लिये उसे रांची रेफर कर दिया गया। यह दुस्साहसिक वारदात गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया-मुंडरो रोड पर हुई। एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद वहां से बड़े आराम से निकल गये। जख्मी युवक अमरजीत बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम सुखदेव पांडेय बताया गया।
घटना के संबंध में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि अमरजीत पांडेय ने आज दोपहर एक बैंक से 2 हजार रुपये निकाला। बैंक से निकलने के बाद वह सरिया की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही परसिया मुंडरो रोड पर तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। उससे रुपये देने को कहा गया, जब उसने मना कर दिया तो उसे गोली मार दी। इस घटना की फैली खबर के बाद इलाके के खौफजदा कुछ लोगों ने कहा कि अपराधियों में अब पुलिस को कोई डर भय नहीं रहा।
इसे भी पढ़ें :अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें :चीन में फिर बढ़ा कोरोना का संकट, मेट्रो सर्विस सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :OMG! गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा… देखें
इसे भी पढ़ें :खगड़िया में गंगा और बूढ़ी गंडक उफनाई, देखें…
इसे भी पढ़ें :वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें :बीच रोड में मासूम को मिली मौत, कंपा गई रूह… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में घर के पास शख्स को मारी गोली… देखें फिर क्या हुआ




