Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस गुरुवार को अचानक दहशत की पटरी पर दौड़ने लगी। ट्रेन के सामान्य कोच में बैठे यात्रियों को तब सांप सूंघ गया जब एक युवक खुलेआम देशी पिस्तौल लहराकर लोगों को धमकाने लगा। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच पूरा कोच सहम गया, लेकिन तभी रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF की टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश युवक को दबोच लिया। यह घटना ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस की है। RPF पोस्ट रांची की एस्कॉर्ट टीम चांडिल से हटिया तक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थी। जैसे ही ट्रेन कीता रेलवे स्टेशन पार कर आगे बढ़ी, सामान्य कोच से अचानक शोर-शराबे और लोगों के चिल्लाने की आवाज आने लगी। RPF टीम बिना देर किये कोच में पहुंची। वहां का नजारा देख RPF दंग रह गई। एक युवक हाथ में देशी पिस्तौल लेकर लोगों को डरा रहा था, जबकि उसका साथी गाली-गलौज कर माहौल और तनावपूर्ण बना रहा था। RPF एस्कॉर्ट टीम ने बहादुरी दिखाते हुये दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में एक अवैध देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का जिंदा गोली मिली। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान रांची के बरियातू जोड़ा तालाब, सरताज कॉलोनी निवासी अकीब खान और रेहान खान के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टाटानगर स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें यह हथियार और गोलियां दी थी। दोनों इसे रांची के स्थानीय इलाके में सप्लाई करने वाले थे। यात्रियों ने जब उन्हें हथियार संभालते देख लिया, तो डर के मारे शोर मचाने लगे। इसके बाद दोनों ने पिस्तौल लहराकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रांची स्टेशन में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया। ट्रेन पहुंचते ही उप निरीक्षक सूरज पांडेय, और अपराध शाखा (सीआईबी) की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।आरोपियों को GRP रांची के हवाले कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…
इसे भी पढ़ें : छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…
इसे भी पढ़ें : ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…
इसे भी पढ़ें : साइड क्यों नहीं दिया? इसी बात पर खू’न-ख’राबा, छीनी राइफल मिली… देखें वीडियो







