Bihar : बिहार में नई सरकार बनने के 22 दिन बाद आखिरकार गुरुवार को सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। पटना के गांधी मैदान में हुये भव्य समारोह में 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो को जगह मिली है। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर रही। सम्राट चौधरी ने गृह समेत 6 अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को सीधे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि निशांत फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। डिप्टी CM बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग मिला है, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य संभालेंगे। किसे-क्या मिली नई जिम्मेदारी… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…
इसे भी पढ़ें : छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…
इसे भी पढ़ें : ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…







