खगड़िया में गंगा और बूढ़ी गंडक उफनाई, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: बिहार के खगड़िया जिले के दो प्रखंडों के दर्जनों गांवों में गंगा और बूढ़ी गंडक का कहर जारी है। बाढ़ से 50 हजार  से अधिक लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी से सड़कें डूब चुकी हैं। लोग घर मे कैद हो चुके हैं। अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है नाव की सवारी। जिला-प्रशासन की ओर से सरकारी नाव की व्यवस्था भी नहीं की गई है। लोग ऊंची जगहों पर शरण ले रहे हैं। सदर प्रखंड के एनएच 31 से तीन किलोमीटर स्थित रहीमपुर दक्षिणी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उधर, परबत्ता प्रखंड के नारायणपुर-गोगरी जीएन तटबंध के निचले इलाके की 6 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं।

कई वार्डों में घुसा पानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौढ दक्षिणी, लगार, तेमथा करारी, माधवपुर , कुहड़िया पंचायत के एक दर्जन से अधिक वार्ड मे बाढ़ का पानी का प्रवेश कर चुका है। तेमथा करारी पंचायत के शर्माटोला सहित अन्य 3 वार्ड के लोग पूरी तरह पानी से गिर चुके हैं। मुख्य सड़क से इसका संपर्क टूट चुका है।

 नाव उपलब्‍ध कराने की मांग

पंचायत के वार्ड नंबर 7, 8, 10, 12 के कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। उपमुखिया कुंदन कुमार, पंच सदस्य मनोहर यादव ने स्थिति का मुआयना करने के बाद बताया कि फिलहाल बाढ़ से दर्जनों परिवार प्रभावित है। पेयजल का वार्डों में संकट गहरा गया है। साथ ही नौका की व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रशासन से आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें :नितिन गडकरी बोले- कुएं में कूद जाऊंगा, पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा, जानिए और क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :नसीम शाह रोते हुए लौटे थे ड्रेसिंग रूम, देखें UNSEEN VIDEO

इसे भी पढ़ें :न्यू’ड फोटोशूट मामले में पुलिस के सामने रणवीर सिंह की पेशी, जानें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :जियो इस बड़ी कंपनी के साथ मिलकर लॉन्च करेगी सस्ता 5G फोन, जानें फीचर्स

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...