राजधानी रांची में घर के पास शख्स को मारी गोली… देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी में सरेराह एक शख्स को गोली मार दी गई। शख्स का नाम जितेंद्र महतो (35 साल) है। जितेंद्र को गोली उनके घर के पास मारी गई। जितेंद्र का घर चेशायर होम रोड के एक गली में है। गोली हाथ में लगी और वह जख्मी हो कर बाइक से गिर पड़े। राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। इधर गोली चलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसापास से जुटे लोग और घरवालों ने जख्मी जितेंद्र को रिम्स में भर्ती कराया। सूचना पुलिस तक पहुंची। सदर थानेदार श्याम किशोर महतो भी दलबल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।

थानेदार ने बताया कि पुलिस को दिये अपने बयान में जितेंद्र ने बताया कि वह खेती-बारी और जमीन का कारोबार करते हैं। बीती देर रात बरियातू इलाके से अपने घर लौट रहे थे। वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उस वक्त लगभग 12 बज रहे थे। जब उन्होंने बरियातू स्थित कब्रिस्तान क्रॉस किया तो एक स्कूटी पर सवार दो लोग उनका पीछा करने लगे। जैसे ही घर की गली में घुसे, स्कूटी सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर हमला कर दिया। अपराधियों ने गोली चलाई जो जितेंद्र के हाथ में लगी। वह लहूलुहान हो गये। इसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया। थानेदार ने बताया कि जितेंद्र का पुस्तैनी जमीनी विवाद भी सगे-संबंधियों से चल रहा है। फिलहाल आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा। हमलावर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बस बीच सड़क पर धू-धूकर जलकर राख हो गई, 40 यात्री थे सवार…देखें

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...