spot_img
spot_img

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास अब दुनिया की जुबां पर चढ़ने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम को बिहार के प्रसिद्ध कृषि उत्पादों के साथ हाजीपुर का विश्व प्रसिद्ध मालभोग केला भेंट किया, तो वैशाली की फिजाओं में गर्व की एक नई खुशबू घुल गई। किसानों में बेहद खुशी है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने इसे पूरे जिले के लिये गौरव का क्षण बताया। उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी अतिथि को मालभोग केला भेंट करना वैशाली की कृषि विरासत और किसानों की मेहनत का सम्मान है। उनके मुताबिक, इससे हाजीपुर के मालभोग केले को वैश्विक पहचान मिलेगी और किसानों को नई ताकत भी। हाजीपुर का मालभोग केला अपने खास स्वाद, सुगंध और पौष्टिकता के कारण पूरे देश में अलग पहचान रखता है। गंगा और गंडक नदी के मैदानी इलाकों की उपजाऊ मिट्टी इस केले को खास बनाती है। यही वजह है कि वैशाली जिले के बड़े हिस्से में इसकी खेती होती है और दूर-दूर के बाजारों में इसकी मांग बनी रहती है। केंद्र और राज्य सरकार स्थानीय कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देने में जुटी है। वहीं, जिला प्रशासन भी किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, किसे-क्या मिली नई जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

इसे भी पढ़ें : छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

इसे भी पढ़ें : ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...