बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को दंग कर दिया। जिस बेटे को बुजुर्ग पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। 80 साल के अजीजुद्दीन की हत्या का खुलासा होते ही पुलिस भी दंग रह गई। इस साजिश में बेटे बिलाल के साथ उसकी महिला मित्र खुशबू और दोस्त निसार अली भी शामिल निकले। धन-दौलत की खातिर एक बाप की हत्या करने देने वाले बेटे बिलाल की करतूत जान कुछ लोगों के मुख से बस इतना ही निकला कि बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया। पुलिस जांच में सामने आया कि बिलाल अपने पिता से संपत्ति में हिस्सा चाहता था। आरोप है कि उसने प्रेमिका खुशबू को अपने पिता के साथ संबंध बनाने और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की योजना बनाई थी। बीते 8 अप्रैल को बिलाल ने खुशबू और अपने दोस्त निसार अली को किराये के कमरे में बुलाया। वहीं अजीजुद्दीन को भी वहां पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कमरे में खुशबू ने बुजुर्ग के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन अजीजुद्दीन वहां से निकलने लगे। इसी दौरान तीनों ने उन्हें पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। लोनी के टोली मोहल्ला कॉलोनी निवासी अजीजुद्दीन 8 अप्रैल से लापता थे। तीन दिन बाद यानी 11 अप्रैल को उनका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित किराये के कमरे में मिला। मृतक की पत्नी नसरीन ने बेटे बिलाल और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया था।

एक महीने तक पुलिस को छकाता रहा बिलाल

हत्या के बाद बिलाल फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली समेत 30 से ज्यादा शहरों में दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिये उसने अपना हुलिया बदल लिया और लगातार सिम कार्ड बदलता रहा। मुंबई के ठाणे इलाके में मजदूरी कर वह छिपकर रह रहा था। पुलिस को सबसे बड़ा सुराग तब मिला, जब खुशबू ने बिलाल के रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की। कॉल ट्रेस होते ही पुलिस खुशबू तक पहुंची और फिर मुंबई से बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के पटेल नगर से खुशबू को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में बिलाल ने कबूल किया कि उसने खुशबू के नाम पर टोली मोहल्ले में किराये का कमरा लिया था। वहीं हत्या की पूरी योजना बनाई गई। पुलिस के मुताबिक, खुशबू का पति दुबई में रहता है, जबकि वह दिल्ली में बिलाल के साथ रह रही थी।

इसे भी पढ़ें : बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, किसे-क्या मिली नई जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...