spot_img

Bigg Boss 14 के लिए बना है सलमान खान का ये आलीशान होम

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : सलमान खान 2010 में सीजन 4 से ही Bigg Boss शो की मेजबानी कर रहे हैं। Bigg Boss 14, 3 अक्टूबर से शुरू हुआ था और अब घर में धीरे-धीरे रोमांच बढ़ने लगा है। सलमान खान का बिग बॉस होस्ट करने का अंदाज काफी अलग है और इसी वजह से सलमान भी ज्यादा खबरों में रहते हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट की जंग के साथ ही सलमान खान की भी काफी चर्चा होती है। लेकिन, क्या आप लोग जानते हैं जहां से सलमान खान, बिग बॉस देखते हैं और कंटेस्टेंट्स पर नज़र रखते हैं वो जगह भी काफी आलीशान है।

Bigg boss 14 में सलमान खान का खास रुम

हर साल बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट्स के लिए नया घर बनाते हैं, जो काफी आलीशान होता है और अपनी लग्जरी की वजह से काफी चर्चित रहता है। इसी दौरान बिग बॉस मेकर्स कंटेस्टेंट्स के साथ साथ शो के होस्ट सलमान खान के लिए भी एक शैले यानी लकड़ी का एक लग्जरी फ्लैट भी बनाते हैं। सलमान खान के लिए भी बिग बॉस का एक खास रुम है, जहां से सलमान बिग बॉस पर नज़र रखते हैं और शूटिंग के वक्त यहां रुकते हैं। यहीं वो जगह है, जहां सुपरस्टार शूट के लिए आते हैं और यहां ही उनके लिए घर पर खाना बनता है और यहां ही शूटिंग के बारे में चर्चा होती है। साथ ही शूटिंग से जुड़े लोगों से मिलते हैं।

14वें सीजन की शूटिंग फिल्म सिटी में

14वें सीजन की शूटिंग गोरेगांव फिल्म सिटी में की जा रही है और सल्लू का शैले बिग बॉस के स्टेज के बगल में है, जहां से वह वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग करते हैं। इसे ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है और इसे मैक्सिकन फील दिया गया। इस शैले में एक लिविंग रूम और एक बेडरूम है। इसके साथ ही सलमान खान के लिए पर्सनल जिम भी है। सलमान खान अक्सर कैमरे पर आने से पहले जिम जाते हैं। अब इनकी तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है।

इसे  भी पढ़ें :‘आश्रम’ Season 2 का टीजर रिलीज, बॉबी देओल प्रचंड तेवर में…

इसे भी  पढ़ें :Mirzapur 2 में भी छाए हुए हैं गुड्डू, मुन्ना और कालीन

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...