Kohramlive : देश के पांच राज्यों में चल रही मतगणना ने सियासी तस्वीर को रोमांचक बना दिया है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में BJP बढ़त बनाये हुये है, जबकि पुडुचेरी में भी BJP गठबंधन आगे चल रहा है। सबसे बड़ा सरप्राइज तमिलनाडु से आया है, जहां अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने सभी को चौंकाते हुये सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF मजबूती से आगे है, जो सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहा है। पश्चिम बंगाल में BJP की बढ़त ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है और TMC का लंबा दबदबा टूट सकता है। असम में भी BJP की स्थिति मजबूत दिख रही है। रुझानों के मुताबिक पार्टी साफ बढ़त में है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। तमिलनाडु में TVK की जबरदस्त बढ़त ने पारंपरिक DMK-AIADMK राजनीति को सीधी चुनौती दे दी है। पहली बार चुनाव लड़ रही पार्टी का यह प्रदर्शन बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। फिलहाल ये शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं, लेकिन इतना तय है कि इन चुनावों ने कई राज्यों में नई राजनीतिक कहानी लिखने के संकेत दे दिये हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…








