spot_img

41 साल के हुए बाहुबलि, HappyBirthdayPrabhas पर संदेशों की बाढ़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : HappyBirthdayPrabhas हैशटैग के साथ Twitter पर संदेशों की बाढ़ सी आ गई है। हो भी क्यों न, आखिर बाहुबलि फेम सुपरस्टार प्रभास का जन्मदिन जो है। वे 23 अक्टूबर को 41 साल के हो गए। साउथ इंडस्ट्री में प्रभास के कई निक नेम भी हैं। कोई उन्हें डार्लिंग तो कोई यंग रेबेल स्टार के नाम से बुलाता है। इसलिए Twitter पर HappyBirthdayPrabhas के साथ HappyBirthdayDarling भी ट्रेंड कर रहा है।

चेन्नई में हुआ जन्म

प्रभास का जन्म साल 1979 में चेन्नई में हुआ था। प्रभास का पूरा नाम कम ही लोग जानते हैं। उनका नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। उन्हें डॉर्लिंग भी पुकारते हैं। प्रभास ने साल 2002 में तेलुगु फिल्म ईश्वर से डेब्यू किया था। इसके बाद 2005 में प्रभास छत्रपति में नजर आए। इसका निर्देशन बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया था।

इसे भी पढ़ें : Unlock : 8 नवंबर से अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिम-बार भी खुल जाएंगे

इस फिल्म ने 54 सेंटर्स के सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद 2010 में प्रभास की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म डार्लिंग आई, जिसके बाद उन्हें ये निकनेम मिल गया। 2012 में प्रभास राघल लॉरेंस निर्देशित एक्शन फिल्म रिबेल में नजर आये, जिसके बाद उन्हें रिबेल स्टार भी कहा जाने लगा।

बाहुबली से आया टर्निंग प्वाइंट

2015 में जब बाहुबली- द बिगिनिंग रिलीज हुई तो देशभर में प्रभास के नाम की चर्चा होने लगी। बाहुबली आने से पहले वे तेलुगु सिनेमा में कई फिल्में कर चुके थे। हिंदी सिनेमा से जुड़े दर्शकों के लिए वे सिर्फ एक साउथ इंडियन एक्टर थे। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था। बाहुबली, प्रभास के लिए लाइफ चेंजिंग फिल्म बनी।

भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं प्रभास

प्रभास के पिता का नाम सूर्यानारायण है और मां का नाम शिव कुमारी है। प्रभास तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। प्रभास के पिता तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर हैं। वहीं प्रभास के चाचा कृष्ण राजू उप्पलापति एक अभिनेता और प्रोड्यूसर रहे हैं। वहीं उनके चाचा वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Navratri spl. : शत्रुओं और दुष्टों का संहार करती हैं मां कालरात्रि

spot_img

Related articles:

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं,...

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम...