Plan : LIC की नई पॉलिसी से मिलेगी लोन की भी सुविधा

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : LIC फिर से एक सुनहरा प्लान लेकर आई है। कंपनी ग्राहकों के लिए नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान लेकर आई है। इस प्लान में ग्राहकों को लोन की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम, डिफर्ड एन्युटी प्लान है।

सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी

LIC – Life Insurance Corporation ने एक बयान में कहा कि नई जीवन शांति पॉलिसी के लिए सालाना दर की गारंटी पॉलिसी की शुरुआत में ही दी जाती है। इस प्लान में का पहला विकल्प सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इस ऑप्शन में डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के जीवन तक जारी रहेगा। अगर एन्युटी पाने वाले की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो इस कंडीशन में एन्युटी पाने वाले के नॉमिनी को उसका फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : IPL : एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को हराया

ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी

सिंगल के अलावा आप ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी करा सकते हैं. इसमें डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक जारी रहेंगे, जब तक पहला या फिर दूसरा व्यक्ति जीवित रहता है। अगर डिफरमेंट अवधि के दौरान दोनों की मृत्यु हो जाती है तो उसका भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा।

कौन ले सकता है ज्वाइंट एन्युटी

ज्वाइंट लाइफ एन्युटी एक परिवार के केवल दो लोगों बीच ली जा सकती है, जैसे- दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रांडचिल्ड्रंस, पति-पत्नी या भाई-बहन।

इसे भी पढ़ें : Unlock : 8 नवंबर से अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिम-बार भी खुल जाएंगे

खर्च करने होंगे 1,50,000 रुपए

इस प्लान को खरीदने के लिए आपको न्यूनतम 150000 रुपए का निवेश करना होगा। एन्युटी को आप सालाना, 6 महीने, 3 महीने और मंथली मोड में ले सकते हैं। ये खरीदने वाले पर निर्भर करता है वह किस मोड़ में लेना चाहता है। इस प्लान में न्यूनतम सालाना आय 12,000 रुपए है। यहां अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है।

कौन ले सकता है प्लान

इस प्लान को 30 साल से लेकर 79 साल तक के लोग ले सकते हैं। इसमें मिनिमम डेफरमेंट पीरियड एक साल का है और अधिकतम डेफरमेंट पीरियड 12 साल का है। इसस योजना में पांच लाख और अधिक की खरीदी कीमत पर एक इंसेंटिव भी मिलेगा। यह इंसेंटिव एन्युटी दर में बढ़त के रूप में होगा। हैंडीकैप्ड लोग इस प्लान को 50,000 रुपए में खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...