Kohramlive : Kitchen की यह छोटी-सी चीज आंखों के लिये बड़ी मदद बन सकती है आज के दौर में आंखों की कमजोरी सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रही। बच्चे हों या युवा, मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने घंटों बिताने से नजर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। खराब खानपान, कम नींद और बदलती जीवनशैली ने भी आंखों की सेहत को प्रभावित किया है। आयुर्वेद के अनुसार Kitchen में मौजूद एक साधारण चीज सौंफ आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। सौंफ का नियमित सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। सौंफ का चूर्ण बनाकर सुबह-शाम पानी के साथ लिया जा सकता है।
इससे नजर की कमजोरी और धुंधलापन कम होने में मदद मिल सकती है। वहीं, आंखों की थकान, जलन और पानी आने जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। सौंफ में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, विटामिन A और C, कैल्शियम और आयरन एवं एंटीऑक्सीडेंट। विटामिन-A रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है और इसकी कमी से रात में कम दिखाई देने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : मासूम की चीख से कांपा हजारीबाग, झारखंड बंद का ऐलान…
कुछ शोधों के अनुसार सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की नसों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। वहीं कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि सौंफ का अर्क आंखों के अंदर के दबाव को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है, जो Glaucoma जैसी समस्याओं से जुड़ा होता है।
Kitchen की यह छोटी-सी चीज, शरीर के लिये भी फायदेमंद
रोजाना थोड़ी मात्रा में सौंफ खाने से कई और फायदे भी मिल सकते हैं, जैसे, पाचन बेहतर होता है। गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिलती है। मुंह की बदबू कम होती है और मसूड़े मजबूत होते हैं। मतली और उल्टी में आराम मिल सकता है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों में ब्लड शुगर संतुलन में भी लाभ बताया गया है।
इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें
क्यों कमजोर हो रही है नजर
आजकल कई वजहों से आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है, जैसे, लंबे समय तक मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर का इस्तेमाल, खराब डाइट और विटामिन की कमी, कम नींद और लगातार थकान, धूप में कम समय बिताना, किताब या स्क्रीन को बहुत पास से पढ़ना।
इसे भी पढ़े :सिनेमा का Superstar अब चुनावी मैैदान में, कितने संपत्ति के मालिक, जानें…
इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…
डिस्क्लेमरः यह लेख सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताये गये उपाय पारंपरिक मान्यताओं और सीमित शोध पर आधारित हैं। सौंफ किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। आंखों(Eyes) या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिये डॉक्टर या योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। विशेषकर यदि आप पहले से किसी बीमारी या दवा का सेवन कर रहे हैं, तो बिना परामर्श के कोई भी उपाय न अपनायें।












