spot_img
spot_img
spot_img

Hazaribagh : मासूम की चीख से कांपा हजारीबाग, झारखंड बंद का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग(Hazaribagh) के विष्णुगढ़ की मिट्टी में जन्मी एक मासूम की दर्दनाक कहानी ने पूरे हजारीबाग की आत्मा को झकझोर दिया है। बारह साल की उस बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और फिर बेरहमी से की गई हत्या ने लोगों के दिलों में गुस्से की आग भर दी है। इसी आक्रोश ने सोमवार को हजारीबाग शहर को थमा दिया, बाजार बंद रहे, सड़कें सूनी रहीं और हर चेहरे पर एक ही सवाल था, “आखिर इंसाफ कब मिलेगा?” भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर बुलाये गये हजारीबाग बंद को शहरवासियों का पूरा समर्थन मिला।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने डिब्रूगढ़ में बनाई चुनावी रणनीति

व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखकर पीड़िता के लिये न्याय की मांग बुलंद की। सुबह होते ही हजारीबाग(Hazaribagh) और विष्णुगढ़ के बाजारों में ताले लटकते दिखे। आम दिनों की चहल-पहल की जगह सन्नाटा पसरा था। बंद के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव सहित कई नेता और स्थानीय लोग एकजुट नजर आये। हर किसी की आवाज में एक ही मांग थी, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा।स्थानीय कुछ व्यापारियों ने कहा कि यह बंद उस मासूम को न्याय दिलाने के लिये है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की।

Hazaribagh में दिल दहला देने वाली घटना

दरअसल, 25 मार्च को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शव की हालत देखकर परिजनों ने इल्जाम लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और साक्ष्य मिटाने के लिये उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है और हर तरफ इसकी निंदा हो रही है। घटना के बाद भाजपा नेता आदित्य साहू और सांसद मनीष जायसवाल समेत कई विधायक 27 मार्च को पीड़ित के गांव पहुंचे। नेताओं ने परिवार को ढाढ़स बंधाया और राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाये। उनका आरोप था कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद जिले के DC और SP घटनास्थल तक नहीं पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Amit Shah का बड़ा बयान, ‘इनके अब दिन लद गये’… जानें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया से बात करते हुये चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। 2 अप्रैल को पूरे झारखंड में मशाल जुलूस निकाला जायेगा, वहीं, 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। इधर, इस घटना के विरोध में रांची में उपायुक्त कार्यालय के सामने भाजपा महिला मोर्चा ने धरना दिया और जोरदार नारेबाजी की। भाजपा के कई नेत्री ने सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।

वहीं जमशेदपुर में भी भाजपा महिला मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने के दौरान कई नेत्री भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय है।

Hazaribag bandh

इसे भी पढ़ें : Ranchi News: कांके में हा’दसा, लापरवाही पर श्रमिक संघ में आक्रोश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...