Ranchi : एनकाउंटर के बाद एक कातिल की गिरफ्तारी और कई चौंकाने वाले खुलासे हुये हैं। भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के बाद गिरफ्तार शूटर रोहित वर्मा ने पुलिस के सामने जो राज़ खोले हैं, उसने जांच की दिशा ही बदल दी है। टाईगर के मारे जाने के बाद पुलिस ने बीते 14 जनवरी को लोहरदगा में सुभाष जायसवाल की सरेआम हुई हत्या की फाइल पलटनी शुरू कर दी हैं। शूटर रोहित 13 जनवरी के बाद से अपने घर से गायब था। गिरफ्तार शूटर ने पुलिस को बताया कि उसे यह डर सता रहा था कि वह मारा जायेगा, इस चलते घर से भागा-भागा फिर रहा था। उसका करीबी दोस्त अमन सिंह की हत्या के पीछे छुपे असली राज खोल सकता है। अनिल टाईगर की हत्या का असली सूत्रधार वहीं है। रोहित और अमन बाइक से बीते कल कांके चौक पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर वहां से भागे। एनकाउंटर के बाद रोहित धरा गया। वहीं, अमन अंधेरे में गुम हो गया।
इसे भी पढ़ें :धीरे-धीरे तपने लगा है झारखंड, आने वाले 3-4 रोज में…
इसे भी पढ़ें :रांची बंद का असर, भाजपा नेता हिरासत में…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में प्रशासन मुस्तैद, रामभक्त तैयार…
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :ह’त्या के विरोध में कल झारखंड बंद का ऐलान…











