spot_img

रांची बंद का असर, भाजपा नेता हिरासत में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi :  राजधानी रांची में बीते कल कांके चौक पर BJP नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात के खिलाफ भाजपा, आजसू, जेकेएलएम और कई संगठनों ने आज यानी 27 मार्च को शहर भर में रांची बंद का आह्वान किया है। भाजपा के समर्थक और नेता चौक-चौराहों पर उतरे, टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिस्का मोड़ में केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ अपने समर्थकों के साथ मौजूद हैं।

पुलिस ने हरमू से भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को एहतियातन हिरासत में लिया है। वहीं बीजेपी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह पुलिस हिरासत में लिये गये हैं। शहर के प्रमुख इलाके जैसे किशोरगंज चौक, कचहरी चौक और मेन रोड पर भी बंद कराये जा रहे हैं। सिटी SP राजकुमार मेहता ने प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया है।

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को उनके आवास से हिरासत में लिया गया है।

रांची बंद को जदयू, लोजपा, जेकेएलएम समेत कई पार्टियों ने समर्थन दिया है। स्कूलों ने आज कक्षाएं स्थगित कर दी हैं, और पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अलर्ट पर है और जरूरी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...