Kohramlive Desk : वाकई दुर्लभ फिश। जिस गोल्डफिश को 20 साल पहले झील में छोड़ा गया था, वह आज भी स्वस्थ है। नारंगी रंग की गोल्डफिश को एक मछुआरे ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि झील में छोड़े जाने के बाद यह मछली कभी-कभार ही नजर आती थी। फिशरी मैनेजर ने कहा कि इस मछली का स्वास्थ्य आज भी अच्छा है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे भारी भरकम गोल्डफिश में से एक है।
इस मछली को पकड़ने के लिए एंडी हैकेट ने करीब 25 मिनट खर्च किए। ‘कैरट’ निकनेम वाली इस मछली को पकड़ने के बाद फिर से पानी में छोड़ दिया गया। हाइब्रिड प्रजाति की है यह मछली। मीडिया करपोर्ट के मुताबिक, ‘कैरट’ को 20 साल पहले जेसन काउलर ने पानी में छोड़ा था। तब जेसन युवा हुआ करते थे। फिशरी मैनेजर जेसन ने कहा कि हम एंडी को बधाई देना चाहते हैं कि उन्होंने इस मछली को पकड़ा। यह मछली सबसे अलग है।
31 किलो की है यह मछली
42 साल के एंडी हैकेट ने 31 KG की मछली को पकड़ने के लिए 25 मिनट खर्च किए। यह ‘कैरट’ उस गोल्डफिश से भी 13 किलो ज्यादा वजन में है, जिसे 2019 में जेसन फुगेट ने अमेरिका के मिनोस्टा में पकड़ा था। मछली पकड़ने के शौकीन एंडी हैकेट ब्रिटेन के वॉरेस्टरशायर में मौजूद एक कंपनी में डायरेक्टर भी हैं। एंडी ने कहा उन्हें इस बात की जानकारी तो थी कि यह मछली फ्रांस में ब्लूवाटर लेक्स में मौजूद है। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि वह इस मछली को पकड़ पाएंगे, पर उनके लक ने उनका साथ दिया। एंडी हैकेट ने इस मछली के साथ अपना फोटो भी क्लिक किया। फिर उन्होंने इसे सुरक्षित तरीके से पानी में छोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें :पंजाब में गन कल्चर पर लगेगा विराम, अबतक 899 लाइसेंस रद्द
इसे भी पढ़ें :सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें :कातिलाना हमला, हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें :प्यार के 35 टुकड़े, खलनायक आफताब फंस गया इस सवाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो














