Kohramlive : पंजाब में गन कल्चर पर विराम लगाने को लेकर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पंजाब में फर्जी पतों पर जारी हथियारों के लाइसेंस रद्द करने को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं यह भी देखा जा रहा है कि दागी लोगों के नाम तो लाइसेंसी हथियार तो नहीं। यह अभियान लगातार 90 दिनों तक चलेगा। अबतक 899 लाइसेंस रद कर दिये जाने की खबर है, वहीं करीब 324 लाइसेंस सस्पेंड कर दिये गये। पंजाब के कई जिलों में हथियारों के लाइसेंस फर्जी पतों पर बने हैं। लाइसेंस जारी करते वक्त ऐड्रस का वेरीफिकेशन तक ठीक तरीके से नहीं किया गया। 90 दिनों के अभियान में ऐसे लाइसेंसों को रद और सस्पेंड करने का काम होगा।
पंजाब के DGP गौरव यादव ने मीडिया को बताया कि हथियारों को सोसल मीडिया पर प्रमोट करने वालों के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया गया है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है जो भी नियमों को तोड़ेगा उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा चाहे वह कोई भी हो। अभ्रद भाषण देने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिये पुलिस की अलग टीम काम कर रही है। सोशल मीडिया पर नफरती भाषण, टिप्पणी या फिर वीडियो वायरल किया गया तो वैसे लोगों के खिलाफ फौरी कार्रवाई की जायेगी। यहां याद दिला दें कि पंजाब सरकार की तरफ से आर्म्स लाइसेंस का रिव्यू करनेे के निर्देश दिए गये हैं। वहीं नया लाइसेंस अभी निर्गत करने पर रोक लगा दी गई है। पंजाब में गन कल्चर पर विराम लगाने की खातिर के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जांलधर में 391, मोहाली में 32, रोपड़ में 147, तरनतरन में 19, नवांशहर में 266, कपूरथला में 18, फिरोजपुर में 25 एवं पठानकोट में 1 लाइसेंस रद कर दिये गये।
.@PunjabPoliceInd has started a 3-month drive against illegal arms.
As per the instructions of CM @BhagwantMann, Strict action will be taken against hate speech. Urge all citizens to maintain peace & harmony in #Punjab
#StopHateSpeech pic.twitter.com/mvviFhyJuV
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 22, 2022
इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो












