Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार के CM सम्राट चौधरी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। CM ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान CM सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुर की घटना के तुरंत बाद सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जमुई दौरे पर थे। वहां मीडिया ने जब भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था और हाथ जोड़कर आगे बढ़ गये थे। उनकी इस चुप्पी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। लेकिन अब पटना में दिये गये बयान के बाद सरकार का आधिकारिक रुख काफी हद तक स्पष्ट हो गया है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय बताया। उन्होंने लिखा कि उस दौर में संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर प्रहार किया गया था। वहीं, लोकतंत्र सेनानियों को जेल में बंद करने और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का भी जिक्र किया।
इसे भी पढ़ें : इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…
इसे भी पढ़ें : विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…
इसे भी पढ़ें : रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : “नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…












