Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद सीधे मंच से उतरकर एक बस में सवार हो गये। इसके बाद जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुख्यमंत्री का यह सादगीभरा अंदाज अब इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है। चेन्नई में 300 नई सरकारी बसों को रवाना करने के बाद CM विजय एक बस में चढ़े और शहर का दौरा किया। सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने मुख्यमंत्री पूरे सफर के दौरान सहज नजर आये। उनके साथ मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन लोगों का ध्यान विजय के व्यवहार पर ज्यादा था। वायरल वीडियो में विजय बस के कंडक्टर से लंबी बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वे उससे कामकाज और यात्रियों से जुड़ी बातों पर चर्चा करते नजर आते हैं। एक अन्य वीडियो में मुख्यमंत्री कंडक्टर के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखते हैं। वहीं उन्होंने ड्राइवर के कंधे पर स्नेहपूर्वक हाथ रखकर उसका उत्साह भी बढ़ाया। यह दृश्य लोगों को इसलिये भी पसंद आया क्योंकि इसमें सत्ता का रौब नहीं, बल्कि अपनापन दिखाई दे रहा था।
TN CM Joseph Vijay boards a bus after launching 300 buses to boost public transport. pic.twitter.com/x7HWN7OIFB
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 25, 2026
इसे भी पढ़ें : भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…
इसे भी पढ़ें : विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…
इसे भी पढ़ें : रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : “नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…
इसे भी पढ़ें : बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…












