Bokaro : बोकारो में एक ATM मशीन को ही चुरा लिया गया। एटीएम बोकारो रामगढ़ हाई-वे के बैंक ऑफ इंडिया के कमलापुर शाखा परिसर में लगा हुआ था। इस दुस्साहसिक वारदात को बीती देर रात करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच अंजाम दिया गया। एटीएम में करीब 14 लाख रुपये थे। सीसीटीवी में हुलिया कैद न हो, इसके लिए शातिर चोरों ने बिजली का कनेक्शन तक काट दिया था। इसके बाद एटीएम मशीन को उखाड़ गाड़ी में लाद कर ले गये। पुलिस के अनुसार ATM मशीन को ले जाते बैंक भवन के ऊपर रहने वाले एक शख्स ने देख लिया। चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि वह रोज देर रात बाहर खड़ी अपनी गाड़ी को देखने उठते हैं। आज उठे तो देखा कि तीन नकाबपोश लोगों ने एटीम मशीन को उखाड़ कर गाड़ी पर लोड किया और चलते बने। इसके बाद उसने बैंक मैनेजर को फोन कर सारी बात बताई। बैंक मैनेजर जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि एटीएम गायब है। सूचना कसमार थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कसमार थानेदार उज्ज्वल पांडे ने मीडिया को बताया कि एटीएम में गार्ड नहीं था। सीसीटीवी भी पूरी तरह से बंद था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
इसे भी पढ़ें : G-20 Summit : VIP के ड्राइवर होंगे CRPF के 450 जवान, दी गई ट्रेनिंग
इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली वैज्ञानिक एन वलारमथी नहीं रहीं
इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर Exam फरवरी में, ऑनलाइन होगा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन
इसे भी पढ़ें : जीजा की हत्या, बहन गायब, 18 साल बाद भांजे का भी मर्डर… जानें झूठी शान वाले खूनी की कहानी
इसे भी पढ़ें : धरती से 22 हजार 459 किमी दूर आदित्य L1, बेहतरीन तरीके से बदल ली कक्षा… जानें
इसे भी पढ़ें : ALERT : झारखंड में फिर फैल रहा नकली नोटों का जाल… देखें
इसे भी पढ़ें : अश्ली*ल हरकत का प्रतिरोध करने पर कोचिंग टीचर बना हैवान… जानें
इसे भी पढ़ें : लगातार बढ़ते साइबर अपराध दे सकते हैं सामाजिक और भू-राजनीतिक टेंशन : मोदी
इसे भी पढ़ें : स्टार बॉलर बुमराह बने पापा, जानिए क्या रखा बेटे का नाम…








