Kohramlive, UP : यह कहानी है झूठी शान में बने एक खूनी की है। रिश्ते में वह उसका भगीना था, पर उसे वह अपने जानी दुश्मन का औलाद समझता था। 18 साल तक लंबा इंतजार किया, ताकि अपनी बहन की कोख को सूनी कर सके। उसकी मांग से लेकर गोद तक को सूनी करने की झूठी शान में वह एक से बढ़कर एक क्राइम करता चला गया। उसके हाथ कई खून हो गये, अब वह सलाखों के पीछे है। जब उसने पुलिस के सामने अपनी झूठी शान में खून से रंगे हाथ के बारे में बताया तो पुलिस भी दंग रह गई। अमित नाम है इस खूनी शख्स का।
दोस्त निरमेश ने कर ली अमित की बहन से शादी
हुआ यूं कि अमित और निरमेश जिगरी दोस्त थे। दोनों का एक दूसरे के घर में आना-जाना था। निरमेश को अमित की बहन से प्यार हो गया। बहन भी उससे प्यार करने लगी। मोहब्बत की राहों में दोनों इतने करीब आ गये कि अमित को सबकुछ खटकने लगा। कई दफा अपने जिगरी दोस्त को रोका-टोका, पर वह नहीं माना और अपने परिवार की मर्जी के बिना अमित की बहन को लेकर अपने मलकपुर गांव आ गया। साल 2004 में दोनों शादी कर ली। नव-दंपत्ति अपने खुशरंग ख्वाबों को सजाने-संवारने में लग गये। शादी के बाद बेटा अमन पैदा हुआ। घर-परिवार में खुशियां छा गई, पर अमित अपनी झूठी शान में जलता रहा।
निरमेश का अपहरण कर मार डाला
अमित के सिर पर खून सवार था। पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक उसने निरमेश का अपहरण कर उसे मार डाला। निरमेश की डेड बॉडी यूपी के बड़ौत में आवास विकास कालोनी में मिली थी। इसके कुछ दिनों बाद अमित की बहन भी गायब हो गई, जिसका आज तक पता कुछ भी पता नहीं चला। तब अमन महज 2 साल का था। वह अमन को भी मौत के घाट उतार देना चाहता था, पर उसे मौका नहीं मिला। इस बीच अमित अपराध के दलदल में धंसता चला गया। उसने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। वह जेल आता-जाता रहा। वह जब कभी बेल पर जेल से बाहर आता तो अपने भांजे अमन का खून करने के लिये व्याकुल हो जाता था, पर उसे मौका नहीं मिल पाता था। तब अमित ने करीब 18 साल तक इस लम्हे का इंतजार किया।
अमन को भी पता चल गई पूरी कहानी
वहीं जवान हो चुके अमन को भी अपने पिता की हत्या और मां के गायब हो जाने की पूरी कहानी के बारे में पता चल गया था। अमन भी प्रतिशोध की आग में उबलने लगा। वह भी अपने मामा की जान का दुश्मन बन गया था। अमन अपने मामा अमित को मौत के घाट उतारता, इससे पहले ही अमित ने अमन का खून कर दिया। अमन को मौत के घाट उतारने के लिये उसने अपने कुछ दोस्तों की मदद ली। अमन की हत्या कर उसके डेड बॉडी को यमुना नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में अमन को खोजा, पर उसकी लाश नहीं मिली।
अमित ने कबूल कर लिया सारा गुनाह
शक की बुनियाद पर पुलिस ने अमित को उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया। उसने पुलिस के सामने हत्या के पीछे छुपे सारे राज खोल दिये। पुलिस ने मीडिया को बताया कि अमित को अपने भांजे से खतरा पैदा हो गया था। अमन अपने मामा को कुछ करता, इससे पहले ही अमित ने अपने भांजे की हत्या की प्लानिंग कर ली। इस साजिश में अमित ने कई ऐसे युवकों को शामिल किया, जो उसके और अमन के भी दोस्त थे। साजिश के तहत अमित ने अमन की हत्या कर दी। फिलहाल अमित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यह दारूणिक कहानी यूपी के बड़ौत के मलकपुर गांव से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : ALERT : झारखंड में फिर फैल रहा नकली नोटों का जाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बच्चों को जहर खिला खुद भी गटक गई… जानें क्यों














