spot_img

G-20 Summit : VIP के ड्राइवर होंगे CRPF के 450 जवान, दी गई ट्रेनिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : 9 और 10 सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं को लाने और ले जाने के लिए सीआरपीएफ के 450 ट्रेंड जवान VIP लग्जरी गाड़ियां ड्राइव करेंगे। इन जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।

खरीदी गई हैं विशेष गाड़ियां

पीटीआई की एक रिपोर्ट की मानें तो , सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को ले जाने के लिए स्पेशल लेफ्ट-हैंड ड्राइव (बाएं तरफ से चलने वाली) और बुलेट-प्रूफ वाहनों को चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा 41 शीर्ष विदेशी मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दोनों बुलेट-प्रूफ और गैर-बुलेट-प्रूफ ऑडी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ह्यूंदै जेनेसिस कारों का एक बेड़ा किराए पर लिया गया है या खरीदा गया है। ये विशेष रूप से प्रशिक्षित ड्राइवर प्रधानमंत्रियों और नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में उनके गंतव्यों तक ले जाएंगे, जैसे ‘भारत मंडपम’ के मुख्य बैठक स्थल और पांच सितारा होटल जहां गणमान्य व्यक्ति रुकेंगे।

ऑडी गाड़ियों की खरीदारी की बात का सरकार ने किया है खानदान

इससे पहले, सरकार ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया था कि उन्होंने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान गणमान्य व्यक्तियों को ले जाने के लिए 450 ऑडी कारें खरीदी हैं। इसके बजाय सरकार ने 2 दिनों के आयोजन के लिए विभिन्न कंपनियों से कारें लीज पर ली हैं और जी20 खत्म होते ही उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।

इनकी सुरक्षा की है इन पर जिम्मेदारी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसके 3.25 लाख से ज्यादा कर्मी विभिन्न इंटरनल सिक्युरिटी ड्यूटी के लिए तैनात हैं। 6,000 से ज्यादा कर्मियों की क्षमता वाला इसका विशेष वीआईपी सुरक्षा विंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और गांधी परिवार – सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 149 उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की सुरक्षा करता है।

इसे भी पढ़ें :ताइवान में भयावह तूफान हाइकुई, आर्मी ने संभाला मोर्चा… जानें

इसे भी पढ़ें :गांव-देहात में 5 और शहर में 3 घंटे कट रही बिजली… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :5 लाख रुपये मिलने के बाद खुल गया बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें :कृष्ण जन्माष्टमी कब, सही तिथि और शुभ मुहूर्त… जानें

इसे भी पढ़ें :राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...