Darbhanga : दरभंगा में अश्लील हरकत और छेड़खानी का प्रतिरोध करने वाली एक छात्रा के गले पर छुरा से प्रहार कर दिया गया। लहुलूहान छात्रा को दरभंगा के DMCH में भर्ती कराया गया है। 11वीं कक्षा की छात्रा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से कोचिंग संस्थान चलाने वाले किशन शर्मा फरार है। उसके पिता का नाम भिखन शर्मा बताया गया। यह सनसनीखेज वारदात दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में हुई। लगभग 16 साल की जख्मी छात्रा के मामा ने खुलासा किया कि शिक्षक के अश्लील बर्त्ताव से आजिज आकर छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया था। बीते शनिवार को कोचिंग टीचर किशन शर्मा घर आये और बढ़िया से पढ़ाने की बात बोलकर छात्रा को कोचिंग ले गये। कोचिंग खत्म होने के बाद सभी स्टूडेंट्स की छुट्टी कर दी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। वहीं छात्रा को मुंह खोलने पर किडनेपिंग कर हत्या कर देने की धमकी दी गई है। टीचर का पूरा परिवार घर में ताला बंद कर फरार हो गया है।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : 6 IAS अफसरों का Transfer, देखें कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : G20 Summit से पहले भारत की प्रगति पर क्या बोल गयें PM Modi, देखें…
इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…
इसे भी पढ़ें : एक बाइक चोर धराया तो दनादन खुले कई राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर से ट्रांसफर के बाद IAS दिव्या मित्तल का भावुक पोस्ट, देखें क्या बोल गईं
इसे भी पढ़ें : G-20 : मेहमानों को परोसी जाएगी मिलेट्स थाली, देखें मेन्यू में क्या-क्या है शामिल
इसे भी पढ़ें : ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर 8 सदस्यीय कमेटी का ऐलान… देखें लिस्ट








