Kohramlive : टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह डैडी बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने खुद बताया है कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।
बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया।
View this post on Instagram
2021 में हुई थी शादी
बता दें कि 2021 में बुमराह और संजना की शादी हुई थी। बुमराह ने टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं।
इसे भी पढ़ें :ताइवान में भयावह तूफान हाइकुई, आर्मी ने संभाला मोर्चा… जानें
इसे भी पढ़ें :गांव-देहात में 5 और शहर में 3 घंटे कट रही बिजली… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :5 लाख रुपये मिलने के बाद खुल गया बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें :कृष्ण जन्माष्टमी कब, सही तिथि और शुभ मुहूर्त… जानें
इसे भी पढ़ें :राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो










