लगातार बढ़ते साइबर अपराध दे सकते हैं सामाजिक और भू-राजनीतिक टेंशन : मोदी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने रविवार को कहा कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध, सामाजिक और भू-राजनीतिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। साइबर अपराध से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी है। PM मोदी ने कहा कि आतंकवादी संगठन कट्टरपंथ के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स की कमाई को आतंकी फंडिंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं अपने नापाक इरादों के लिए डार्क नेट, मेटावर्स और क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म जैसे उभरते डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक का अनुमान है कि साइबर हमलों से 2019-2023 के दौरान दुनिया को लगभग 5.2 ट्रिलियन अमरीकी डालर का नुकसान हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव सिर्फ वित्त तक ही सीमित नहीं है। इसके सामाजिक और भू-राजनीतिक प्रभाव भी हो सकते हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।

PM मोदी ने कहा कि फर्जी खबरें और ‘डीप फेक’ तकनीक का इस्तेमाल सामाजिक अशांति को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए, यह हर ग्रुप, हर देश और हर परिवार के लिए चिंता का विषय है। डीप फेक के प्रसार से अराजकता फैल सकती है, वहीं समाचार स्रोतों की विश्वसनीयता को नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि इसे प्राथमिकता के रूप में लिया है। यहां बता दें कि, साल 2022 में 13 दिसंबर को संसद में दिये गये आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच भारत में 16 लाख से अधिक साइबर अपराध के मामले सामने आये हैं, वहीं 32 हजार से ज्यादा FIR दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : G20 Summit से पहले भारत की प्रगति पर क्या बोल गयें PM Modi, देखें…

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...