Chaibasa (RAJEEV SINGH): चक्रधरपुर में पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय अपराधियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक काला रंग के पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति रामचन्द्रपुर, पदमपुर क्षेत्र में हथियार लेकर कोई घटना को अंजाम देने के लिये घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर घेराबंदी कर कब्रिस्तान के पास से एक पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा। इनके पास से लोडेड हथियार कट्टा एवं गोली बरामद किया गया। पकड़े गये दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति शेख नूर आलम एक अंतरराज्य अपराधकर्मी है, जिसके खिलाफ प०बंगाल के भगवानपुर थाना, मशिदा थाना, पताशपुर थाना, खैजुरी थाना एवं चक्रधरपुर थाना में कुल 8 कांड दर्ज हैं। यह जानकारी चक्रधरपुर के SDPO कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में दी। मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद आदि मौजद थे।
इसे भी पढ़ें : यहां कल से शुरू होगी पहली वंदे भारत ट्रेन, इन जिलों को फायदा
इसे भी पढ़ें : आपसी रंजिश में कर गया यह भयानक कांड…
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये मैनेजर साहब…
इसे भी पढ़ें :पुलिस चौकी के ठीक सामने ठोक डाला, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :28 मई को होने वाली UPSC परीक्षा को लेकर जरूरी जानकारी… देखें
इसे भी पढ़ें : इशिता बनीं UPSC टॉपर, मीडिया से क्या बोल गईं, देखें…








